
गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली एम डी न्यूज़
बरेली में 1मार्च से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 711 मामलों में बरामद 4632.5 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया गया। एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने न्यायालय, विभागीय अनुमति व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी प्राप्त होने के बाद जब्त मादक पदार्थों को परसाखेड़ा स्थित इंसिनरेटर प्लांट में वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नष्ट किया गया। अधिकारियों का बताया कि यह अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल ड्रग्स को नष्ट करना नहीं, बल्कि नशे की आपूर्ति चैन को तोड़ना एवं युवाओं को इसकी गिरफ्त में आने से बचाना है। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 1 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन के अंतर्गत एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा अभी के 711 अभियोगों में 4632 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण विधिक प्रावधानों के अनुरूप कराया गया है।उन्होंने आगे कहा कि इनका अनुमानित मूल्य करीब 173 करोड़ 53 लाख रुपये है, जो लक्ष्य का 88 प्रतिशत है, ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
