बाराबंकी फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत सवितापुर बालाजी मेडिकल स्टोर पर जेष्ठ के पांचवे बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह 12,बजे से ही मेडिकल स्टोर पर चल रहें भंडारा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल हनुमान जी की विशेष पूजा और सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद हवन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई। और भक्ति गीतों और हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बड़े मंगल का पर्व श्रद्धा और सेवा का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी, सब्जी, चावल, कढ़ी, बूंदी और शीतल पानी की व्यवस्था की गई थी। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे अनुशासन और सेवा भाव के साथ लोगों को प्रसाद वितरित किया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था भी की गई थी ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। दोपहर से शुरू हुआ प्रसाद वितरण देर शाम तक चलता रहा।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि बड़े मंगल के अवसर पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।

इस आयोजन के संचालक ओमकार चौहान तथा बालाजी मेडिकल स्टोर के डॉ अवधेश कुमार तथा उनके कंपाउंड पंकज कुमार, सौरभ मिश्रा, आशीष कुमार, अनिकेत चौहान तथा सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों,और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बना रहे।

फतेहपुर रवि रावत की रिपोर्ट

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *