गोड्डा लोकसभा के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नि:शुल्क “नमो एंबुलेंस सेवा” की होगी शुरुआत और आरओ वॉटर प्लांट भी लगाए जाएंगे।
M.D. News, जिला ब्यूरो प्रमुख, नवीन कृष्ण ।
देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकारण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जन सेवा के पर्याय, विकास के सशक्त प्रहरी गोड्डा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री निशिकांत दुबे के सतत प्रयासों एवं मार्गदर्शन से निर्मित देवघर एम्स आज क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए विश्वस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इसी क्रम में अत्याधुनिक रक्त केंद्र ( ब्लड बैंक ) का शुभारंभ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस नवीन अत्याधुनिक रक्त केंद्र के प्रारंभ होने से सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रक्त सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा रोगियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता और अधिक सुगमिता से प्राप्त हो सकेगी। साथ ही यह रक्त केंद्र स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने एवं जन जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और यह क्षेत्र वासियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे लाखों लोगों को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी कड़ी में गुदा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एंबुलेंस समय पर न मिलने से मरीज को काफी परेशानी होती थी इसी को ध्यान में रखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में 24×7 अत्याधुनिक नि:शुल्क”नमो एंबुलेंस सेवा” के तहत सात अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी इसके माध्यम से आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत एंबुलेंस उपलब्ध कराकर सदर अस्पताल देवघर एम्स और भागलपुर के अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा इसका उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं को बेहतर और समय पर उपलब्ध कराना है। सांसद के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए यह पहल जनसेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है। विकास पुरुष एवं लोकप्रिय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे जी द्वारा शुरू की जा रही “नमो एम्बुलेंस सेवा” हजारों गरीब, असहाय और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण कई मरीजों को इलाज के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर आपातकालीन स्थिति में गरीब परिवार अस्पताल तक पहुंचने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे समय में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 24 घंटे निःशुल्क आधुनिक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराना एक ऐतिहासिक और सराहनीय निर्णय है।
देवघर एम्स, सदर अस्पताल एवं भागलपुर जैसे बड़े अस्पतालों तक मरीजों को त्वरित नि:शुल्क पहुंचाने की व्यवस्था निश्चित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगी। श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए विशेष एम्बुलेंस की व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सेवा ही संगठन” और “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य सांसद डॉ. निशिकांत दुबे जी निरंतर कर रहे हैं। यह पहल केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन बचाने का मजबूत संकल्प है।
इसके अलावा, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की दिशा में सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे जी की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, बाबा बैद्यनाथ धाम, बाबा बासुकीनाथ, एम्स एवं प्रमुख स्थानों पर आरओ वाटर प्लांट स्थापित होने से प्रति दिन लाखों श्रद्धालुओं, मरीजों और आम नागरिकों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध होगा। यह केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि जन स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का ही प्रमाण है, जनहित में उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से पूरे क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।गोड्डा जिले के आठ स्थानों पर शुद्ध पेयजल प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे लगभग तीन लाख लोगों को शुद्ध जल की सुविधा प्राप्त होगी, यह पहल क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की जनता एवं M. D. News की ओर से इस जनहितकारी पहल के लिए सांसद डॉ. निशिकांत दुबे जी को हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं। गोड्डा संसदीय क्षेत्र एवं खासकर देवघर की सर्वांगीण विकास को रास्ते पर ले जाने वाले ये पहले सांसद हैं। अपने क्षेत्र में अडानी पावर प्लांट का निर्माण, देवघर एयरपोर्ट या देवघर को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास करने का गोंडा सांसद द्वारा हो रहा प्रयास। गोड्डा संसदीय क्षेत्र में ये विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।
संसद सत्र के डिबेट में इन्हें अपने बातों को पूरे ग्राफिक के साथ रखते हुए देखा जा सकता है, कभी आक्रामक मुद्रा में, तो कभी नम्रता के साथ, इनकी डिबेट देखते ही बनती है। इसीलिए ये सभी अपने साथी सांसदों एवं सीनियर सांसदों एवं मंत्रियों के प्रिय हैं। जिसके कारण गोड्डा लोकसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है।
