MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रेक्षक सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक दयानंद मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रशासन का दावा है कि टीजीटी परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जाएगी।

