एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव एवं थाना प्रभारी सिखेड़ा विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25.05.2026 को वादी मगन सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी ग्राम बेहडा आस्सा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 18.05.2026 को मेरा भाई विकसित उर्फ रोकी बड़ौत होते हुए ऋषिकेश जाने के लिए कहकर घर से निकला था परन्तु तब से न तो उसका फोन ही लग रहा है और न ही वह वापस आया है । थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आदार पर गुमशुदगी दर्ज कर विकसित को तलाश करने मे जुट गई। आज दिनांक 03.06.2026 को थाना सिखेड़ा पुलिस एवं एसओजी की टीम द्वारा थानाक्षेत्र में तलाश व गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना कारित करने वाले मुख्य अभियुक्त 01 स्कॉर्पियो गाड़ी में भोपा की तरफ से आने वाले हैं जो कहीं भागने की फिराक में हैं । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात जौली की तरफ से 01 गाड़ी आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा नजदीक आने पर चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया परन्तु कार सवारों द्वारा पुलिस को देखकर गाड़ी असद नगर-भण्डूर मार्ग पर मोड़ दी । पुलिस टीम द्वारा गाड़ी का पीछा किया गया तो अचानक तीव्र मोड़ आ जाने के कारण गाड़ी कच्चे रास्ते से लीची के बाग में उतर गयी । पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की घेराबंदी की गयी तो खुद को पुलिस से घिरा देखकर गाड़ी में सवार 02 व्यक्ति (01 पुरुष व 01 महिला) गाड़ी से उतर कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करनी शुरू कर दी बदमाश की फायरिंग से पुलिस टीम बाल बाल बची पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई जिसमे बदमाश के पैर में गोली लग गई।वह घ बदमाश घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की कब्जे से , 01,स्कॉर्पियो कार, 01,तमंचा 315,,01ज जिंदा कारतूस व 01,खोखा कारतूस बरामद किया गया बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर महिला को गिरफ्तार करने के लिए कांबिंग की जा रही है ।थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *