रिपोर्ट-जितेंद्र कुमार

गोवर्धन, अड़ीग बाईपास पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9-10 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र निवासी अड़ीग (उम्र 25 वर्ष) अपनी बाइक संख्या UP 85 CR 4095 से घर से अड़ीग बाईपास पहुंचा ही था तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी गोवर्धन ले जाया गया, जहाँ पर इलाज चल रहा हैं।

परिजनों ने अड़ीग पुलिस चौकी में तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि बाईपास के आस-पास व दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस से मांग की गई है कि फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन व चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाए।

चौकी प्रभारी अड़ीग प्रदीप भदोरिया ने बताया कि तहरीर मिलते ही सीसीटीवी फुटेज चेक कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

14 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *