M.D. News, District buro chief, Navin Krishna.

देवघर। साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर देवघर पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में, राजन कुमार मंडल उम्र करीब 25 वर्ष, पिता पांचू मंडल सा० ताराबहाल, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा, विकास मंडल उम्र करीब 36 वर्ष, पिता बीरबल मंडल,सा० काशीटांड़, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा, रोहित मंडल उम्र करीब 23 वर्ष, पिता भी मंडल, सा० बडा़ नवादा, थाना मधुपुर, जिला देवघर क्षेत्र का निवासी है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से सात मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में बरामद किया गया मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी में उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *