ब्रेकिंग न्यूज़ | MD NEWS बहुआयामी समाचार

रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले, जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान, SSP संजय कुमार वर्मा ने बढ़ाया हौसला

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में वामा सारथी कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन सामग्री प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

एसएसपी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये छात्र-छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं अभिभावकों ने मेधावी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MD NEWS बहुआयामी समाचार की ओर से सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *