मोहम्मद असलम

लखीमपुर खीरी। थाना पढुआ पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना पढुआ क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी रोबिन अली पुत्र मैकू निवासी ग्राम ढकेरवा खालसा की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद आरोपी नहीं माना, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई थी, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया गया। बरामदगी के आधार पर अतिरिक्त धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाइट – पवन गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), खीरी।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *