जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार के अवसर पर मसौली चौराहे पर समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मसौली चौराहे पर आयोजित भण्डारे में जैदपुर विधायक गौरव रावत ने पहुंचकर हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भण्डारे में नौबस्ता, ज्योरी, बड़ागांव, धरौली, नसीरनगर, बासा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने पूड़ी सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालु जय बजरंगबली के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में पिंकू सैनी, डा० रोहित वर्मा, दुर्गेश कनोजिया, शुभम कनौजिया,दिवाकर रावत, अखिलेश मौर्या,प्रकाश रावत,हर्ष यादव, सावन, अर्जुन यादव, विशाल यादव, अंशिका यादव सुनील यादव,कुनाल यादव, सुनील मास्टर,प्रदीप यादव, बलराज यादव, राकेश यादव, चाहत यादव,अनिल कनोजिया, ओम् सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। भण्डारे का आयोजन देर तक चलता रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें सहभागिता की।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *