निघासन (खीरी)। भारतीय जनता पार्टी के निघासन मंडल महामंत्री शिव कुमार पाल ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए निघासन कोतवाली प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली प्रभारी ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की तथा धमकी भी दी।


शिव कुमार पाल ने पत्र में लिखा है कि वह अपने गांव के एक पार्टी कार्यकर्ता के कार्य से कोतवाली निघासन गए थे, जहां उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई न होने की बात कही गई और उन्हें धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया।
घटना से आहत होकर शिव कुमार पाल ने भाजपा मंडल महामंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *