MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी सरफराज उर्फ डब्बू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने गांव रियावली नंगला निवासी 12 वर्षीय बालिका को अपनी दुकान में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया था तथा घटना का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को भनवाड़ा भट्टा तिराहा क्षेत्र से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
MD NEWS बहुआयामी समाचार
“जनता की आवाज, सच के साथ”
