हाथरस। थाना चंदपा में बीती रात कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने शहीद की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, इस घटना के आक्रोशित परिजनों ने हंगामा काटते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर नई प्रतिमा पुनः स्थापित करने की मांग की, पुलिस ने आकर्षित परिजनों को शांत करने के बाद प्रतिमा स्थल पर डेरा डाल दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव चंदपा निवासी दीपक फौजी 2012 सांबा बोर्डर आतंकवादियों से लोहा लेते समय शहीद हो गए थे, परिजनों ने गांव के वाहर उनकी प्रतिमा को लगा दिया थाl बताया गया कि रोजाना की भांति सुबह अपने बेटे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने गए तो उन्होंने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो हंगामा शुरू कर दिया जिसको सुनकर दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल आ गए ।

आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू किया जिनको पुलिस ने समझाया उसके बाद भीम आर्मी भी आ गई जिनको पुलिस ने समझाया और भरोसा की जल्द आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

14 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *