हाथरस। जिले की कोतवाली सिकंदरा राऊ क्षेत्र के गांव नगला जलाल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मोत हो गईl विभाग की लापरवाही से खेत से चारा लेकर लौटते से हुई यह दर्दनाक घटना।

बताया जा रहा है कि हाथरस जिले की कोतवाली सिकंदरा राऊ क्षेत्र के नगला जलाल के रहने वाला एक युवक योगेंद्र अपने खेत से चारा लेकर लौट रहा था तभी 11000 हाई वोल्टेज लाइन का तार काफी नीचे लटक रहा था जिससे चारा लेकर लौट रहे युवक के सर पर रखे चारे से टच हो गया और वह गंभीर रूप से झुलस कर वहीं पर अचेत होकर गिर पड़ा युवक वाची देख घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और युवक को तत्काल उपचार के लिए सिकंद्राराऊ कस ले गए जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस निम्नतक के सबको कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी इस 11000 की लाइन से एक महिला की चिपक कर मौत हो गई थी जिसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से की गई थी लेकिन संस्था के लोगों ने मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया जिसका खामीयाजा आज मेरे भाई को उठाना पड़ रहा है
हाथरस से इमरान मलिक की खबर
