लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पंचायत चुनाव की पुनरीक्षित मतदाता सूची जारी कर दी। सूची में 23224805 नए मतदाता जोड़े और 20323287 के नाम काटे गए हैं। जिनके नाम कटे हैं उनमें मृतक, दूसरी जगह विस्थापित, डुप्लीकेट व फर्जी मतदाता नाम शामिल हैं। पुनरीक्षण के बाद 2901518 मतदाता बढ़े हैं। इस तरह अब कुल 125851570 मतदाता गांवों की सरकार चुनेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण के तहत 18 दिसंबर 2025 को आयोग ने अनंतिम सूची जारी होने के बाद सभी जिलों से आए दावे और आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अंतिम सूची जारी की गई है। पुनरीक्षण से पहले मतदाताओं की संख्या 122950052 थी।

9 अंकों का दिया गया विशेष नंबर :
इस बार सभी मतदाताओं को 9 अंको का एक स्टेट वोटर नंबर दिया गया है। जो हर मतदाता का यूनिक नंबर होगा। यही वोटर की पहचान होगी। इससे पता चलेगा कि मतदाता कहां का रहने वाला है? उसने कब और कहां-कहां मतदान किया है? यह नंबर एक व्यक्ति को सिर्फ एक बार ही जारी होगा। उसका नाम हटने के बाद ये नंबर फ्रीज रहेगा।

31 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *