गोण्डा – पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार 22 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कई चौकी प्रभारियों और थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, मनकापुर, परसपुर, खरगूपुर, तरबगंज, उमरीबेगमगंज और वजीरगंज समेत विभिन्न थानों व चौकियों में तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं। प्रशासनिक हित एवं कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


