वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल
अयोध्या रौनाही थाना प्रभारी लालचंद सरोज के स्थानांतरण पर थाने में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में लालचंद सरोज ने कहा, “वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का प्रतीक है। सभी पुलिसकर्मी वर्दी की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष और न्यायपूर्ण कार्य करें।”उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सहयोगियों ने उनके नेतृत्व, कार्यशैली और अनुशासन की प्रशंसा की। समारोह में क्राइम इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, चौकी प्रभारी डी.एन. राय, उपनिरीक्षक कमल सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *