कौशाम्बी दिव्यांग सिक्योरिटी गार्ड मुंबई से घर लौटते समयl लापता 8 दिन बाद नही लगा कोई सुराग
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी दिव्यांग सिक्योरिटी गार्ड मोहम्मद इरशाद मुंबई से घर लौटते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। पिछले आठ दिनों से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे उनके परिवार में चिंता का माहौल है। वह चार बच्चों के इकलौते सहारा थे।
परिजनों के अनुसार, मोहम्मद इरशाद मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले उन्होंने फोन पर परिवार को बताया था कि वह घर लौट रहे हैं। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और तब से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
इरशाद की पत्नी शहनाज का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब दो वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के माध्यम से मुंबई सहित विभिन्न स्थानों पर तलाश की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
लापता युवक के घर पर मातम जैसा माहौल है। परिवार के सदस्य किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed