आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
अम्बिकापुर 12 जून 2026/    आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आदरणीय कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं आदरणीय जिला सीईओ श्री विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पहचान, सत्यापन एवं अद्यतन डेटा संग्रह हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

दिनांक 10 जून से 12 जून 2026 तक समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, सत्यापन एवं अद्यतन डेटा संग्रह के व्यापक सर्वेक्षण कार्य के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की मितानिनों, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनपुर में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सर्वेक्षण की उपयोगिता एवं महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करने की प्रक्रिया, उन्हें आवश्यक उपकरणों एवं यात्रा भत्ता जैसी सुविधाओं से जोड़ने तथा सर्वेक्षण के दौरान उनकी जानकारी को अद्यतन करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सर्वेक्षण प्रपत्रों को सही एवं स्पष्ट रूप से भरने हेतु सर्वे दल प्रभारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम(RPwD Act), 2016 के अंतर्गत शामिल 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। दिव्यांगताओं की पहचान, लक्षण, रोकथाम एवं चिन्हांकन के संबंध में चर्चा की गई तथा चिन्हांकित बच्चों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस प्रशिक्षण में 74 ग्राम पंचायतो के कुल 275 प्रतिभागियों ने सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। बच्चों के चिन्हांकन के पश्चात उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। विशेष रूप से आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा विभाग के CWSN (Children With Special Needs) से संबंधित सूचकांकों एवं बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सिंह,विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी. के. गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक सिंह, बीआरसी श्री दीपेश पांडे एवं श्री अरविंद गुप्ता (बीपीओ) के निर्देशन में बीआरपी समावेशी शिक्षा श्री भागवत देवांगन एवं श्रीमती वैदेही द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनपद पंचायत से ABP फेलो सुश्री शुभिता शुक्ला द्वारा भी सर्वेक्षण कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

सहयोगी के रूप में सीएसी श्री हेमसागर प्रधान, श्री भागीरथी कुमार, श्री अजय, श्री जीवन दास, श्री दुष्यंत कश्यप सहित अन्य शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों का सराहनीय योगदान रहा।

—00—

Reporting by Himanshu raj md news chhtisgarh vice buero.7805838076.

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ रिपोर्टर गौरव सक्सेना MD NEWS बहुआयामी समाचारबरेली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय वन मंत्री डॉ अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सेवा एवं सुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित चित्रों को आकर्षक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिक योजनाओं के उद्देश्यों एवं उनके लाभों से आसानी से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसान लाभाविन्त किए गए हैं। गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुक्तान किया गया है।27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकरण किया गया है। पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत 91 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना करवाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों 6120 करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। 16 लाख से अधिक किसानों के बिजली के बिल माफ किये गये। सुरक्षित आवास की व्यवस्था की गई एवं अन्य कई योजनाएं बनाई गई है। इस अवसर पर शहर महापौर डॉ उमेश गौतम,जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह,जिलाधिकारी अविनाश सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजनमानस उपस्थित रहें।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।