अनधिकृत अनुपस्थिति एवं आदेशों की अवहेलना पर संविदा शिक्षक की सेवा समाप्त
अम्बिकापुर 12 जून 2026/      जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) नर्मदापुर, विकासखण्ड मैनपाट में पदस्थ संविदा शिक्षक (कम्प्यूटर) श्रीमती आकांक्षा जायसवाल की संविदा सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नर्मदापुर द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया कि श्रीमती आकांक्षा जायसवाल जुलाई 2023 से सितंबर 2023 तक अवैतनिक अवकाश पर तथा नवंबर 2023 से 25 जून 2024 तक प्रसूति अवकाश पर रहीं। इसके उपरांत 26 जून 2024 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अवकाश आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं 16 जून 2025 से बिना किसी सूचना के संस्था से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गईं।

प्रकरण में विद्यालय प्राचार्य द्वारा 22 सितंबर 2025 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु उनके द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा भी 15 जनवरी 2026 एवं 09 मार्च 2026 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, परंतु संबंधित शिक्षिका द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वे निर्धारित तिथि को उपस्थित भी नहीं हुईं।

कार्यालय द्वारा 23 अप्रैल 2026 को सेवा समाप्ति की सूचना जारी किए जाने के बावजूद संबंधित शिक्षिका न तो विद्यालय में उपस्थित हुईं और न ही कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। दिनांक 05 जून 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वयं उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किए जाने पर उन्होंने 16 जून 2025 से निरंतर बिना सूचना के अनुपस्थित रहने की बात स्वीकार की। साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उन्हें प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी नोटिस प्राप्त हुए थे, किन्तु उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

प्रकरण में पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद उत्तर प्रस्तुत नहीं किए जाने तथा निरंतर अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने को गंभीरता से लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि संबंधित शिक्षिका का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के विपरीत होकर गंभीर कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता, शासकीय आदेशों की अवज्ञा एवं सेवा दायित्वों के प्रति घोर उदासीनता को प्रदर्शित करता है।

उपलब्ध अभिलेखों, तथ्यों एवं प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तथा कलेक्टर सरगुजा के अनुमोदन उपरांत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) नर्मदापुर, विकासखण्ड मैनपाट में पदस्थ श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, संविदा शिक्षक (कम्प्यूटर) की संविदा सेवा आदेश क्रमांक स्थापना/स्कूल शिक्षक/संविदा भर्ती (अं.मा.)/1842ध्2022-23 दिनांक 01 मार्च 2023 की कंडिका-5 में निहित शर्तों के अधीन कार्य व्यवहार संतोषप्रद नहीं पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

—00—

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ रिपोर्टर गौरव सक्सेना MD NEWS बहुआयामी समाचारबरेली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय वन मंत्री डॉ अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सेवा एवं सुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित चित्रों को आकर्षक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिक योजनाओं के उद्देश्यों एवं उनके लाभों से आसानी से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसान लाभाविन्त किए गए हैं। गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुक्तान किया गया है।27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकरण किया गया है। पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत 91 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना करवाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों 6120 करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। 16 लाख से अधिक किसानों के बिजली के बिल माफ किये गये। सुरक्षित आवास की व्यवस्था की गई एवं अन्य कई योजनाएं बनाई गई है। इस अवसर पर शहर महापौर डॉ उमेश गौतम,जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह,जिलाधिकारी अविनाश सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजनमानस उपस्थित रहें।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।