निचलौल(महराजगंज)।जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 जून को थाना निचलौल में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सिद्धार्थ गुप्ता ने खुद कमान संभालते हुए दूर-दराज से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।

​थाना दिवस के दौरान जमीन, आपसी विवाद और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी विभिन्न शिकायतें सामने आईं। एसडीएम ने मौके पर ही कई मामलों का संज्ञान लिया और उपस्थित राजस्व व पुलिस टीम को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने को कहा।

​सुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को न्याय मिलने में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा परेशान न होना पड़े।

​इस दौरान थाना प्रभारी अंकित सिंह सहित राजस्व और पुलिस विभाग के तमाम जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

23 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *