उत्तर प्रदेश के कारागार एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही शनिवार को बाराबंकी जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे फतेहपुर तहसील के दो गांवों का दौरा करेंगे, जहां ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री शाम करीब 5:30 बजे सिहाली गांव पहुंचेंगे। यहां वे घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करेंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताएंगे। वे पात्र लाभार्थियों से संवाद करेंगे और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

इसके बाद, प्रभारी मंत्री साढ़ेमऊ गांव जाएंगे, जहां वे रात्रि चौपाल में हिस्सा लेंगे। चौपाल के माध्यम से वे ग्रामीणों के साथ सीथा संवाद करेंगे और क्षेत्र की विकास योजनाओं व जनसमस्याओं पर चर्चा करेंगे। मंत्री का रात्रि विश्राम भी साढ़ेमऊ गांव में ही प्रस्तावित है।

प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर दोनों गांवों में उत्साह का माहौल है और ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *