गन्ना किसानों को जागरूक करने के लिए चीनी मिल भैसाना की बड़ी पहल,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: छवि जैन दभेड़ी वाले
महिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

बुढ़ाना क्षेत्र भैसाना चीनी मिल

गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और फसल को कीट एवं रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चीनी मिल भैसाना द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। आज यूनिट हेड चन्द्रवीर सिंह ने ग्राम दभेड़ी, कसेरवा, नसीरपुर एवं टोड़ा का दौरा कर गन्ना फसल का निरीक्षण किया तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी।

ग्राम टोड़ा में आयोजित किसान सभा में किसानों को माइट, पोक्का बोइंग तथा टॉप बोरर जैसे हानिकारक कीट एवं रोगों के लक्षण, रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के उपाय विस्तार से बताए गए। साथ ही कोराजन ड्रेचिंग की वैज्ञानिक विधि एवं रियायती दरों पर उपलब्ध कृषि रसायनों की जानकारी देकर किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान प्रस्तुत किए। किसानों ने चीनी मिल द्वारा दिए जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन और जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसे गन्ना उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

“सुरक्षित फसल, समृद्ध किसान और मजबूत कृषि ही देश की उन्नति का आधार है।”

82 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *