महराजगंज।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं नीमा महाराजगंज के सहयोग से रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर द्वारा होटल लेग्रैंड , महराजगंज में एक सीएमई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के करीब 60 चिकित्सकों ने सहभागिता कर चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम जानकारियों से स्वयं को अद्यतन किया।

कार्यक्रम में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित श्रीवास्तव ने क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) के नवीनतम अपडेट्स विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप किडनी रोगों के प्रमुख कारण हैं तथा समय पर जांच एवं उपचार से रोग की प्रगति को रोका जा सकता है।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने कार्डियोलॉजी में हाल की प्रगतियों पर प्रकाश डालते हुए हृदय रोगों के निदान एवं उपचार में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया ।

न्यूरोसर्जन डॉ. त्रिपुरारी पांडेय ने मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि नई तकनीकों के माध्यम से कम चीरे, कम रक्तस्राव एवं शीघ्र रिकवरी के साथ रीढ़ की जटिल बीमारियों का सफल उपचार संभव हो रहा है।

कार्यक्रम का सफल संचालन आईएमए महाराजगंज के सचिव डॉ. डी. के. साहनी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंत में आयोजकों ने सभी वक्ताओं, चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


आप सभी डॉक्टरों की गरिमामयी उपस्थिति रही
डॉ. ए. एच. खुसरू, डॉ. डी. के. साहनी, डॉ. ए. के. गुप्ता,डॉ. बी. एन. वर्मा, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. ज्योत्सना ओझा, डॉ. गौरव मधेशिया ,डॉ. पी. के. श्रीवास्तव, डॉ. टीपू सुल्तान, डॉ. अबरारुल हक, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. मल्लिका रानी, डॉ. प्रणय बिस्वास, डॉ. तनवीर खान, अफरीन, डॉ. एस. के. वर्मा, डॉ. एस. ज़ेड. आबेदीन, डॉ. एस. अफसाना, डॉ. राकेश राय कौशिक, डॉ. सलीम खान, डॉ. टी. सुल्ताना, डॉ. असलम खान, डॉ. खुर्शीद आलम,डॉ. मोहम्मद शाहबाज़,डॉ. शाहीन,डॉ. अमित हलदार, डॉ. तौसीफ, डॉ. इज़हारुल हक़, डॉ. राजीव कुमार मधेशिया,डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. जियाउल हक़, डॉ. धर्मेन्द्र पाण्डेय, डॉ. अनुराधा पाण्डेय, डॉ. अमरनाथ साहनी, डॉ. नबी अहमद, डॉ. अकरम, डॉ. सर्वेश मधेशिया, डॉ. शारिक अली, डॉ. सबा अली, डॉ. एम. हुसैन, डॉ. नाहिद हुसैन,डॉ. अहरार हुसैन, डॉ. अहमद अली, डॉ. तौहीद इलाही,डॉ. सादान खान
,डॉ. एजाज़ अली, डॉ. कमरुज्ज़मा, डॉ. फरहाना, डॉ. अहमद अज़ीज़, डॉ. सी. बी. पाण्डेय, डॉ. मंजय शर्मा,डॉ. नीरज दुबे,डॉ. ए. के. पाण्डेय,डॉ. जे. पी. चौधरी,डॉ. कृष्णा साहनी आदि

95 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed