प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्यापन सह कोचिंग कार्य हेतु फैकल्टी की व्यवस्था के लिए पंजीकृत कोचिंग संस्थाओं से आवेदन आमंत्रितअम्बिकापुर 13 जून 2026/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना(संशोधित) नियमावली वर्ष 2020 अंतर्गत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय अंबिकापुर के कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में अध्यापन सह कोचिंग कार्य हेतु फैकल्टी की व्यवस्था के लिए पंजीकृत कोचिंग संस्थानों से ऑनलाइन “रूचि की अभिव्यक्ति‘‘ का प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया प्रयास बालक कन्या आवासीय विद्यालय अंबिकापुर में 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में 125 सीट, 2027-28 हेतु कक्षा 10वीं में 125 सीट, 2028-29 हेतु कक्षा 11वीं में 125 सीट, 2029-30 हेतु कक्षा 12वीं में 125 सीट स्वीकृत है। रुचि की अभिव्यक्ति का ऑनलाइन प्रदर्शन की तिथि 13 जून 2026 सायं 03ः00 बजे से, रुचि की अभिव्यक्ति के संबंध में  preBid meeting  23 जून अपरान्ह 02रू00 बजे है। निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव ऑनलाईन प्रेषित करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 सायं 03ः00 बजे तक तथा प्राप्त प्रस्ताव को समिति के समक्ष खोलने एवं तकनीकी मूल्यांकन 14 जुलाई 2026 को सायं 03ः00 बजे होगा। रूचि की अभिव्यक्ति संबंधी अन्य कार्यवाही की सूचना संबंधित प्राधिकारी या चयन समिति द्वारा पृथक से दी जायेगी। विस्तृत जानकारी तथा नियमावली हेतु विभागीय वेबसाईट  http://www.surguja.gov.in/     पर अवलोकन कर सकते हैं।

—00—

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *