अमृत सरोवर ओयल बना दर्शकों के लिए खतरे का सबब, बिना लाइफ जैकेट चल रही नावें
रिपोर्टर: विनीत तिवारी
एम डी न्यूज, (लखीमपुर )
लखीमपुर खीरी के ओयल स्थित अमृत सरोवर में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। यहां आने वाले दर्शकों को नाव की सवारी कराई जा रही है, लेकिन अधिकांश मामलों में यात्रियों को लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के नाव संचालन हो रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
हाल ही में वृंदावन में हुए दर्दनाक हादसे के बाद भी जिम्मेदार लोग सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद अमृत सरोवर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नाव संचालन के दौरान यात्रियों को लाइफ जैकेट क्यों नहीं दी जा रही हैं? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं? क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने और नाव संचालन की जांच कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद ही यदि अधिकारियों की नींद खुलनी है, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *