बाराबंकी के फतेहपुर स्थित सिहाली गांव में शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कारागार राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं।

गांव पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। अपने संबोधन में मंत्री राही ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य अंत्योदय है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकार करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और निःशुल्क राचन जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांवों का समय विकास किया जा रहा है। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि गांवों के विकास के बिना विकसित भारत’ का सपना पूरा नहीं हो सकता।

प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार वातानुकूलित कमरों में बैठकर योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि गरीबों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने बिजली व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले सीमित क्षेत्रों तक ही बिजली पहुंचती थी, जबकि अब हर घर में बिजली उपलब्ध कराई गई है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी मंत्री के सामने रखीं। अजय यादव ने नाली निर्माण की मांग की, अशोक कुमार ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज न होने की शिकायत की, शांति देवी ने भूमि पट्टा दिलाने का अनुरोध किया और काशीराम ने भी नाली निर्माण की आवश्यकता बताई।

मंत्री सुरेश राही ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का उत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दारत नहीं की जाएगी। इसके बाद, उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पैदल जनसंपर्क भी किया। उन्होंने एक झोपड़ी में रह रही महिला जहीरा से मिलकर उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने गांव के पार्क में बच्चों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रधान अभय कुमार सिंह, पूर्व सांसद उपेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, विजय आनंद बाजपेई, रंजीत लोधी, सीडीओ अन्नासुधन, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ जगतराम कनौजिया, बीडीयो अदिति श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी राजितराम वर्मा, कोतवाल अमित सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

फतेहपुर रवि रावत की रिपोर्ट

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *