विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14.06.2026 को जनपद फतेहपुर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर एसपी ने स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण बताते हुए कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। एसपी ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। Spfhr द्वारा रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके इस सराहनीय एवं मानवीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
उन्होंने कहा कि फतेहपुर पुलिस कानून-व्यवस्था के सा


