निघासन, खीरी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य ब्लाक सभागार में भव्य जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री माननीय अजय मिश्र ‘टेनी’ ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। टेनी जी ने मंच से लाभार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया।

उद्घाटन के बाद टेनी जी ने कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, बाल विकास, सहकारिता सहित सभी विभागों के स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से सीधे बात कर फीडबैक लिया और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यक्रम में टेनी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के नव निर्मित मकानों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाभी सौंपी। बाल विकास विभाग द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को फल की टोकरी व पोषण किट वितरित की गई। अन्नप्राशन संस्कार में दर्जनों नवजात बच्चों को आशीर्वाद दिया गया।

टेनी जी ने कहा कि केंद्र व यूपी सरकार पी एम किसान आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना,जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है।

कार्यक्रम को निघासन चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय व पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य ने संबोधित किया। संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र सिंह सेंगर ने किया।

इस दौरान मीडिया प्रभारी रतीराम लोधी, जिला पंचायत सदस्य संजय गिरी, अशोक तिवारी, महेश गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अनमोल सिंह, विपिन मौर्य, विमल तिवारी, दिग्विजय गुप्ता शंभू दयाल गुप्ता ,सोने लाल लोधी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर
मकसूद अली
एम डी न्यूज़ सिंगाही खीरी

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed