|
कमई (गोवर्धन, मथुरा)। ग्राम पंचायत कमई में विकास कार्यों को गति देते हुए दाऊजी मंदिर मार्ग पर निर्मित खड़ंजा मार्ग तथा सूरजकुंड के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंत्री जी के साथ नरदेव चौधरी (मंत्री प्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश सरकार) सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दाऊजी मंदिर मार्ग के खड़ंजा निर्माण एवं सूरजकुंड सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए मंत्री जी एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार के कार्य जारी रखने की मांग की।
✍️ राष्ट्र की आवाज़ न्यूज़, मथुरा

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed