बहुयामी समाचार पत्र एम डी न्यूज़ लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!

कन्नौज/ बताते चले कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती-2026 की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पुलिस लाइन कन्नौज में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) की कार्यवाही संपन्न कराई जा रही है।
उक्त भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन कन्नौज पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दस्तावेज सत्यापन कक्ष, शारीरिक मानक परीक्षण स्थल तथा अभ्यर्थियों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के साथ शिष्ट व्यवहार करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी कार्यवाही संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, प्रतीक्षालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
