बरेली में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित प्रक्रिया का एसएसपी अनुराग आर्य ने किया निरीक्षण।

एम डी न्यूज़
बरेली में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आज सोमवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण का निरीक्षण किया। भर्ती की यह प्रक्रिया 4,543 रिक्तियों को भरने के लिए संचालित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने व्यवस्था प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। एसएसपी ने व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सुनिश्चित किया गया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस भर्ती में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण चरण हैं। इनमें अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की गहन जांच और उनके शारीरिक मानकों जैसे ऊंचाई, सीना और वजन का सटीक मापन किया जाता है। एसएसपी ने प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

2 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed