ग्राम अबगांवा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज (लखीमपुर)
मितौली/लखीमपुर खीरी।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक मितौली के ग्राम अबगांवा में ग्राम रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौपाल की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
चौपाल में बताया गया कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गांव, गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं। वहीं मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम के दौरान “गांव की समस्या – गांव में समाधान” अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को चौपाल में रखा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना तथा स्थानीय समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना रहा।

