अमेठी कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, विकास, चिकित्सा समेत अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर पारदर्शी और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान है, इसलिए जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
साथ ही स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़
