सातवें बड़े मंगल पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन
रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर कादीराबाद रोड स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, डुमरियागंज के तत्वावधान में विशाल भंडारे एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान हनुमान की आराधना की तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच बूंदी, पूड़ी, सब्जी, छोला सहित विभिन्न प्रसाद सामग्री वितरित की गई। प्रसाद वितरण का क्रम देर शाम तक चलता रहा। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को ।
इस अवसर पर बैंक प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते हुए कहा कि ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगलवार हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों की आस्था सुदृढ़ होती है तथा समाज में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में आदित्य मिश्रा, मुरारी पाण्डेय, प्रवेश पाण्डेय, विकास, अनिल गुप्ता, बबलू पाण्डेय, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

