अजीतमल में अमावता रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी l जिससे मौके पर सवार वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया घायल व्यक्ति को उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई l जानिस नगर रोड अटसू निवासी रामौतार ( 70 वर्ष) पुत्र मोती सिंह रविवार की सुबह मोपेड से दवा लेने गांव पचदेवरा जा रहे थे रास्ते में नेशनल हाईवे पर अमावता मोड पर सड़क पार करते समय मोपेड में वाहन ने टक्कर मार दी l

जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए सीएससी में डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत के कारण मेडिकल रेफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गई वही सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद सूचना मृतक के परिवार तक पहुंची रामौतार के परिवारों जनों तक पहुंची रामौतार की मौत की खबर सुनते ही परिवारी जन सैफई रवाना हो गये मृतक के पुत्र सोनू परिहार ने बताया कि उनके पिता पहलवान थे वह घर पर ही रहते थे सुबह दवा लेने पचदेवरा जा रहे थे l

रिपोर्टर रजनीश कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *