MD NEWS बहुआयामी समाचाररिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
फतेहपुर। केंद्र सरकार द्वारा ग्रेट निकोबार में 161 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कथित तौर पर आवंटित किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। वहां होने वाली करीब डेढ़ करोड़ पेड़ों की कटाई को रोकने और स्थानीय आदिवासी समुदायों के जनजीवन को बचाने के लिए कांग्रेस द्वारा पूरे देश में ‘जन हस्ताक्षर अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के शहरों से लेकर कस्बों तक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

शहर क्षेत्र के महाजरी मुहल्ले में शहर महासचिव शकीला बानो, हरिहर गंज में अजय बच्चा व कौशल कुमार शुक्ला और सैयद बाड़ा में वकील खान के नेतृत्व में बैनर लगाकर आम जनता से हस्ताक्षर कराए गए। पर्यावरण और आदिवासियों के समर्थन में लोगों ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वहीं, खागा तहसील परिसर में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में जोरदार अभियान चलाया गया, जहां तहसील आए तमाम ग्रामीणों और कस्बाई लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराए।
