बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 06 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

डीएम और एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया।

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर से हुई जोरदार टक्कर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे के बाद पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज सहा० ब्यूरो चीफ बदायूँ

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *