हाथरस 18 जून, 2026 (सूचना विभाग)। सुशासन, सेवा एवं जनकल्याण को समर्पित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन कि मंशा के अनुरूप जिला सूचना विभाग हाथरस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आमजनमानस के अवलोकन हेतु 03 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 16 जून, 2026 से किया गया था।


कलेक्ट्रेट परिसर में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आमजनमानस के अवलोकन हेतु 03 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का दिनांक 16 जून, 2026 को मा0 प्रभारी मंत्री जी के कर कमलो द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगणों/प्रबुद्वजनों एवं अधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था। इसके पश्चात दिनांक 17 और 18 जून, 2026 को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आमजनमानस के अवलोकन हेतु प्रर्दशनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन ने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों पर आधारित जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में ‘‘युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियां’’, ‘‘उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं’’, ‘‘आध्यात्मिक केन्द्रों का विकास एवं पर्यटन संवर्धन,’’ ‘‘आंतरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल’’ तथा ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-2047’’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आकर्षक चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का उत्साह पूर्वक अवलोकन किया तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, आधुनिक हवाई अड्डों, औद्योगिक गलियारों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास, निवेश एवं रोजगार सृजन आदि क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनाना है। प्रदर्शनी के प्रति आमजन में विशेष उत्साह एवं रुचि देखने को मिली और आमजन ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इस मौके पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा उपलब्ध करये गये प्रचार साहित्य यथा विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष नामक पुस्तक/फोल्डर तथा फर्क साफ है का वितरण सूचना विभाग द्वारा किया गया।

हाथरस से इमरान मलिक की खबर

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *