ग्राम जमालपुर में विद्युत तार टूटने से हुई दुर्घटना में दिवंगत बच्चों के परिजनों को शासन की ओर से दैवीय आपदा राहत मद के अंतर्गत ₹8 लाख (₹4-4 लाख प्रति बच्चे) की आर्थिक सहायता राशि का चेक तहसील परिसर में प्रदान किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर सहायता राशि स्वीकृत कर परिजनों को उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, श्री हेमचंद्र गौतम जी, श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह “मोनू” जी उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट – जितेन्द्र यादव
एम ० डी० न्यूज सहा ० ब्यूरो चीफ बदायूँ

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *