
अमेठी जनपद के इन्हौना थाना क्षेत्र के गोपालपुर कैथा गांव निवासी राजकुमार पुत्र माताफेर के घर में बीती रात चोर पीछे की दीवार में सेंध काटकर घुस गए। चोरों ने घर में रखे जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और सेंधमारी की जानकारी हुई।
घटना की सूचना पर पहुंची इन्हौना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
अमेठी में दिनेश गुप्ता एम डी न्यूज़
3 views
