MD NEWS बहुआयामी समाचार
रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

दभेड़ी, बसी खुर्द एवं अलीपुर अटेरना में गन्ना फसल का निरीक्षण

आज 18 जून 2026 को यूनिट हैड श्री चन्द्रवीर सिंह एवं वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) श्री ललित तोमर ने भैसाना मिल क्षेत्र के गांव दभेड़ी, बसी खुर्द और अलीपुर अटेरना में खड़ी गन्ना फसल का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने CoLk-16202 एवं Co-15023 प्रजातियों की फसल का जायजा लेते हुए किसानों को माईट, पोक्का बोइंग रोग तथा टॉप बोरर के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान आधुनिक बूम स्प्रेयर मशीन द्वारा टॉप बोरर की तीसरी पीढ़ी के नियंत्रण हेतु विशेष छिड़काव अभियान का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा चीनी मिल द्वारा रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

किसानों को फसल की बेहतर बढ़वार, अधिक उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण गन्ना तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी भी दी गई।

मौके पर गेट इंचार्ज अनिल सिंह, गन्ना अधिकारी कमल मलिक सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।

“किसानों की समृद्धि और बेहतर गन्ना उत्पादन के लिए भैसाना मिल का विशेष जागरूकता अभियान जारी”

23 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *