
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
बुढाना, मुजफ्फरनगर | 18 जून 2026
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी फुरकान पुत्र फारूख निवासी लुहसाना रोड, बुढाना को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना बुढाना में दर्ज मु0अ0सं0 262/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खतौली तिराहा से आगे भैसाना शुगर मिल के पास नदी मंदिर मार्ग से आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
अपराध पर प्रहार, अपराधियों में हड़कंप!
बुढाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
