BREAKING NEWS
जौला गांव की भूमि विवाद समस्या का हुआ समाधान, किसान यूनियन का धरना समाप्त,
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
बुढ़ाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के नेतृत्व में जौला गांव के एक गरीब किसान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में तहसील बुढ़ाना में चल रहा धरना-प्रदर्शन प्रशासन की कार्रवाई के बाद समाप्त हो गया। 18 जून 2026 को तहसीलदार द्वारा संगठन के वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार को संतुष्टिजनक निस्तारण पत्र सौंपा गया।
तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल द्वारा मौके पर पैमाइश एवं सूक्ष्म जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई, जिसके आधार पर किसान की समस्या का समाधान किया गया। प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट होकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।
धरना समाप्ति के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि किसान एकता की बदौलत गरीब किसान को न्याय मिला है। तहसील बुढ़ाना में दूसरे ही दिन प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर मामले का निस्तारण किए जाने पर किसानों ने संतोष व्यक्त किया। यह मामला क्षेत्र में किसान एकता और प्रशासनिक सक्रियता का उदाहरण बनकर सामने आया।

