BREAKING NEWS
बुढ़ाना में 19 जून के कार्यक्रम को लेकर विवाद, अमित विश्वकर्मा ने जारी किया खंडन
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
अमित विश्वकर्मा, थाना सहायक बुढ़ाना
बुढ़ाना के शंकर पैलेस में 19 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विश्वकर्मा समाज में चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच अमित कुमार विश्वकर्मा ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर कार्यक्रम के संबंध में अपना पक्ष रखा है।
अमित विश्वकर्मा के अनुसार उन्हें राजू पांचाल द्वारा बताया गया था कि यह कार्यक्रम विश्वकर्मा समाज को एकजुट करने तथा माननीय राम आश्रय विश्वकर्मा जी के स्वागत से संबंधित है। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।
अमित विश्वकर्मा का कहना है कि बाद में उन्हें ऐसी जानकारियां प्राप्त हुईं, जिनसे कार्यक्रम की प्रकृति को लेकर उनके मन में शंकाएं उत्पन्न हुईं। उनका कहना है कि यदि किसी कार्यक्रम में राजनीतिक विषय, चुनावी चर्चा या किसी दल विशेष का समर्थन शामिल हो, तो इसकी जानकारी पहले से स्पष्ट रूप से समाज के लोगों को दी जानी चाहिए।
अपने बयान में अमित विश्वकर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल समाजहित और समाज की एकता था। उन्होंने समाज के लोगों से क्षमा मांगते हुए कहा कि यदि उनकी ओर से साझा की गई जानकारी के कारण किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न हुआ हो तो वे उसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि वे किसी भी राजनीतिक उद्देश्य से समाज को जोड़ने के पक्ष में नहीं हैं और समाज के सभी लोगों से अपील करते हैं कि किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी समझ और विवेक के अनुसार निर्णय लें।
जय विश्वकर्मा । जय विज्ञान ।

