जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना शाहगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 202/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शनी यादव पुत्र स्वर्गीय राजेश यादव निवासी ग्राम उसरा भादी, थाना शाहगंज को रेलवे क्रॉसिंग शाहगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राम विलास, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव तथा कांस्टेबल हिमांशु सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *