एम डी न्यूज़

बरेली के शाहदाना निवासी सीमा रानी ने राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद पर आरोप लगाया कि ढाई साल से उनके हाउस टैक्स का मामला लटका हुआ है। उनका 61143 रुपए का हाउस टैक्स बनाया गया। सच्चिदानंद ने उनसे 20 हजार रुपए भी मांगे थे जो सीमा ने उनको दे दिए, लेकिन उसके बावजूद उनके हाउस टैक्स का समाधान आज तक नहीं हुआ। जब सीमा रानी ने अपने हाउस टैक्स के समाधान के लिए पूछा तो उनसे 20 हजार की और मांग की गई। जिसकी शिकायत उन्होंने पार्षद पति अतुल कपूर से की। अतुल कपूर अन्य भाजपा नेताओं के साथ में नगर निगम स्थित आरआई सच्चिदानंद के ऑफिस पहुंचे जहां पर जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम के पार्षदों ने पूर्व उपसभापति व पार्षद पति अतुल कपूर के समर्थन में मेयर को ज्ञापन सौंपा और आरआई सच्चिदानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरआई सच्चिदानंद पर बरेली के पूर्व उपसभापति व पार्षद पति अतुल कपूर ने भ्रष्टाचार और लोगों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। आरआई द्वारा महिला के साथ भी बहुत गलत बर्ताव किया गया और जब उनसे जवाब मांगा गया तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया। उस महिला ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर भी दे दी है, और अब हम सभी पार्षद साथी मिलकर इस पर चर्चा कर रहे हैं।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *