ब्रेकिंग न्यूज
एम डी न्यूज़
थाना फतेहाबाद आगरा
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट

फतेहाबाद से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है…
जहां शिक्षा व्यवस्था सच में “पानी में डूबी” नजर आ रही है…
बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं…
वजह—रास्ते में भरा गंदा पानी…
देखिए ये खास रिपोर्ट…
ये तस्वीरें आगरा जिले के गढ़ीताल गांव की हैं…
जहां स्कूल जाने का रास्ता किसी सड़क जैसा नहीं…
बल्कि पानी से भरे तालाब जैसा नजर आ रहा है…
करीब एक फुट भरे पानी के बीच से होकर
गांव वाले ओर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है…
जिसकी वजह से कई बच्चे तो स्कूल जाने से भी कतराते हैं…
ये समस्या कोई एक-दो दिन की नहीं है…
बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का नतीजा है…
मासूम बच्चों और ग्रामीणों के लिए ये पानी सिर्फ परेशानी नहीं…
बल्कि डर और खतरे की वजह बन चुका है…वहीं ग्रामीणों का कहना है
“ रास्ते में पानी भरा होने की कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई…”
सबसे हैरानी की बात ये है कि गांव के प्रधान और सचिव
इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे बैठे हैं…
न तो जल निकासी की कोई व्यवस्था की जा रही है…
ओर अब तो बारिश भी होने के कारण गंदा पानी घरों में घुस रहा है
वहीं जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है…
गांव को मिले “अवार्ड” भी अब सवालों के घेरे में हैं…
अगर यही विकास है… तो वो सिर्फ कागजों तक ही सीमित है…
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे…?
या फिर गांव वालों का भविष्य यू ही पानी में बहता रहेगा…

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *