कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में मिले एक अज्ञात बच्चे की पहचान कराने हेतु पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि बच्चे की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक किए गए अथक प्रयासों के बावजूद बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसे में आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्चे का नाम, पता, पिता का नाम अथवा उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल अकबरपुर थाना पुलिस अथवा चौकी इंचार्ज अकबरपुर से संपर्क करें।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त प्रत्येक सूचना को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा तथा बच्चे को उसके परिजनों से मिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

संपर्क सूत्र:
चौकी इंचार्ज, अकबरपुर
मोबाइल: 96958 14041

कानपुर देहात पुलिस ने अज्ञात बच्चे की पहचान कराने एवं उसे उसके परिवार तक पहुंचाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

रिपोर्ट गोविंद सिंह

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed