रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत आज युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह के नेतृत्व में एक सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के विचारों से प्रभावित होकर एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि एआईएमआईएम समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनकर संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, शिक्षा और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का बढ़ता हुआ विश्वास इस बात का प्रमाण है कि पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुँच रही है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुड्डू अली को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए पार्टी हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को गाँव-गाँव तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया इस मौके पर जिला महासचिव रफीक अहमद युवा जिला महासचिव मोहम्मद सोहेल युवा जिला सचिव वसीम अली युवा जिला महासचिव मोहम्मद अयूब हारून गुफरान अयान आदि मौजूद रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed